मदीना की पाक जमीन पर दूल्हा बने मिस्टर फैजू, दुल्हन Tanya की पहली फोटो वायरल, Photos देखे

टिकटॉक से मशहूर हुए मिलियनेयर यूट्यूबर मिस्टर फैसू (यानी फैसल शेख) आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं।

फैसू ने मदीना शरीफ की पवित्र धरती पर अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं निखत फातिमा (यानी तान्या) से शादी की।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @mr_faisu_07 पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं और ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं।

तस्वीरें शेयर करते हुए फैसु ने लिखा, "अल्हम्दुलिल्लाह, मेरा एक सपना अब सच हो गया है।

मेरा निकाह मदीना की खूबसूरत और पवित्र ज़मीन पर, मेरे पूरे परिवार की मौजूदगी में हुआ।"

तस्वीरों में फैसु सफ़ेद शेरवानी और पगड़ी पहने दूल्हे के रूप में नज़र आ रहे हैं, जबकि उनकी दुल्हन तान्या लाल और सफ़ेद लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

एक तस्वीर में यह जोड़ा खिड़की के पास खड़ा है, जहां से मस्जिद-ए-नबवी का खूबसूरत नज़ारा दिख रहा है।

फैसू की होने वाली पत्नी का नाम निखत फातिमा है, जिन्हें प्यार से तान्या कहा जाता है। तान्या कोई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नहीं हैं,

इसीलिए फैसू ने उन्हें अब तक लाइमलाइट से दूर रखा था। कहा जाता है कि दोनों का रिश्ता काफी पुराना है।

फैसू की शादी की खबर के बाद, उनकी सबसे अच्छी दोस्त जन्नत ज़ुबैर ने भी उन्हें बधाई दी। फैंस इस जोड़े पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

फैसू ने फैंस से दुआएं मांगी हैं और उम्मीद जताई है कि उनकी नई ज़िंदगी प्यार और आशीर्वाद से भरी होगी।