Tuesday, September 8, 2026

Track Alignment: मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा द्वारा सफेदाबाद यार्ड में चल रहे Track Alignment कार्य का निरीक्षण

Share


Track Alignment: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा ने आज सफेदाबाद यार्ड का निरीक्षण कर वहां की रेल परिचालन एवं संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यार्ड में चल रहे रेल पथ अनुरक्षण कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान सफेदाबाद यार्ड के बाराबंकी छोर पर स्थित प्वाइंट संख्या 30-बी एवं 31-ए के मध्य रेल पथ को दुरुस्त करने हेतु विशेष टर्नआउट मशीन की सहायता से अनुरक्षण कार्य किया गया। टर्नआउट मशीन का उपयोग प्वाइंट एवं क्रॉसिंग क्षेत्र में रेल पथ की सही स्थिति एवं संरेखण (Track Alignment) सुनिश्चित करने, ट्रैक की आवश्यक पैकिंग एवं लेवलिंग करने तथा रेल लाइन को निर्धारित मानकों के अनुरूप दुरुस्त करने के लिए किया जाता है।


इस महत्वपूर्ण अनुरक्षण कार्य को सुचारु एवं सुरक्षित रूप से संपन्न करने के लिए अपराह्न 14:30 बजे से 16:30 बजे तक दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक अवधि के दौरान मशीन की सहायता से प्वाइंट एवं क्रॉसिंग क्षेत्र में रेल पथ का आवश्यक अनुरक्षण एवं सुधार कार्य किया गया। इस कार्य से रेल पथ की गुणवत्ता एवं संरक्षा में और सुधार होगा तथा रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, सुचारु एवं निर्बाध बनाने में सहायता मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी इस दिशा में न करें तर्पण, पितृ हो जाते हैं नाराज; जानें किस दिशा में करना है शुभ

और खबरें

ताजा खबर