Jalaun Breaking News: जालौन में एक 14 वर्षीय दिव्यांग छात्रा के साथ छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने चार युवकों पर छेड़खानी और मारपीट के आरोप लगाए हैं।
आरोप है कि छात्रा ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में युवकों ने उसे रोक लिया।
छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप।
विरोध करने पर ब्लेड से हमला कर घायल करने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़ित छात्रा सिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी की रहने वाली बताई जा रही है।
घटना कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम जुगराजपुर के पास की बताई जा रही है।
मामला सामने आने के बाद छात्रा के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच और आरोपों की पुष्टि की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
घटना: जुगराजपुर के पास, थाना कुठौंद, जनपद जालौन
ये भी पढ़ें- Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोन 7 में होने जा रही बड़ी कार्यवाही
