Thursday, August 6, 2026

Lucknow News: रजिस्ट्री से पहले जमीन के मालिकाना हक की जांच अनिवार्य होगी

Share

Lucknow News: लखनऊ में विधानसभा ने मंगलवार को स्टांप एवं पंजीयन विभाग से जुड़े दो महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए।

रजिस्ट्री के समय मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संपत्ति की बिक्री पर रोक लगेगी।

मालिकाना हक स्पष्ट न होने पर उप-निबंधक रजिस्ट्री रोक सकेंगे।

नए प्रावधान लागू होने के बाद खसरा-खतौनी, नामांतरण और हस्तांतरण अभिलेखों की भी जांच होगी।

विधेयक केंद्र सरकार को भेजा जाएगा, क्योंकि इसमें केंद्रीय कानून में संशोधन का प्रावधान है। मंजूरी के बाद प्रदेश में इसके क्रियान्वयन के लिए शासनादेश जारी होगा।

ये भी पढ़ें- Lucknow News: खनन निदेशक का पद अब सचिव स्तर के आईएएस अधिकारी संभालेंगे

और खबरें

ताजा खबर