शरवरी ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की  दिखाई झलक, लेकिन क्यों बना उनका अनोखा केक चर्चा का विषय 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने अपने जन्मदिन की कुछ खास तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं।

इन तस्वीरों और वीडियो में वह अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ खुशी के पल बिताती हुई नज़र आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में शरवरी मुस्कुराती हुई और केक के साथ पोज़ देती हुई दिख रही हैं। जन्मदिन का केक सबसे ज़्यादा ध्यान खींचने वाला था;

इस पर उनकी बचपन की एक तस्वीर लगी थी। तस्वीर में शरवरी अपनी उंगली से इशारा करती हुई दिख रही हैं, जैसे वह किसी को डांट रही हों।

एक तस्वीर में शरवरी केक खाती हुई दिख रही हैं। पोस्ट की आखिरी तस्वीर में दोस्तों के साथ दो छोटी तस्वीरें हैं जो पुरानी यादें ताज़ा करती हैं।

पोस्ट के साथ लिखे कैप्शन में शरवरी ने कहा, "अपने जन्मदिन पर मिले इतने सारे प्यार, शुभकामनाओं और आशीर्वाद को देखकर मेरा दिल भर आया है,

और उस प्यार को महसूस करते हुए मैं अब भी मुस्कुरा रही हूं। मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं।"