Monday, May 25, 2026

up news: तालाब में नहाने गए तीन बालकों की डूबने से मौत

Share

up news:आज दिनांक 25.05.2026 को थाना मौदहा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खण्डेह स्थित रामजानकी मन्दिर के पास तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से तीन बालकों की डूबने से मृत्यु हो गई। मृतकों में 1. प्रबल पुत्र घनश्याम यादव उम्र करीब 10 वर्ष, 2. आदित्य पुत्र राजू कुशवाहा उम्र करीब 09 वर्ष 3. भोला पुत्र सीताराम कुशवाहा उम्र करीब 10 वर्ष निवासीगण ग्राम खण्डेह थाना मौदहा जनपद हमीरपुर शामिल हैं।


घटना की जानकारी होने पर थाना मौदहा पुलिस ,परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा तीनों बच्चों को तत्काल पानी से बाहर निकालकर उपचार हेतु सीएचसी मौदहा भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। थाना मौदहा पुलिस मृतकों के शवों को कब्जे में पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर द्वारा दी गई बाइट।

ये भी पढ़ें- Temperature: नौतपा की तपिश से यूपी बेहाल

और खबरें

ताजा खबर