Sunday, May 10, 2026

Uttar Pradesh: जन भवन में दिलाई जाएगी 8 मंत्रियों को शपथ

Share

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश जन भवन में 8 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। जिसमे 2 राज्यमंत्री के कद में इज़ाफ़ा किया जा रहा है।

रायबरेली के ऊंचाहार से विधायक & सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे मनोज कुमार पांडे योगी सरकार में मंत्री पद की जन भवन में शपथ लेंगे।

BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी जन भवन में मंत्रीपद की शपथ लेंगे भूपेंद्र चौधरी योगी आदित्यनाथ की सरकार (2017-2022) में पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं।

BJP विधायक कैलाश सिंह राजपूत -179 तिर्वा विधानसभा, कन्नौज जन भवन में मंत्रिपद की शपथ लेंगे।

वाराणसी में BJP के जिलाध्यक्ष और MLC हंसराज विश्वकर्मा जन भवन में मंत्रिपद की शपथ लेंगे।

BJP विधायक सुरेंद्र दिलेर खैर विधानसभा अलीगढ़ जन भवन में मंत्रिपद की शपथ लेंगे।

BJP विधायक कृष्णा पासवान

खागा विधानसभा फतेहपुर जन भवन में मंत्रिपद की शपथ लेगी।

BJP के विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर राज्य मंत्री

उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत है इनका कद योगी सरकार में बढ़ाया जा रहा है जन भवन में शपथ लेंगे, मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। BJP विधायक अजीत पाल विधानसभा सिकंदरा (कानपुर देहात) योगी सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री हैं इनके कद में इज़ाफ़ा किया जा रहा है यह भी जन भवन में शपथ लेगे।

ये भी पढ़ें- UP News: AAP सांसद श्री संजय सिंह जी आज करेंगे प्रेसवार्ता …

और खबरें

ताजा खबर