Mint drink for summer: भीषण गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में अपने बॉडी टपमरेचर का ख्याल रखना हमारी पहली जिम्मेदारी बन जाती है। लू और चिपचिपती गर्मी का इलाज करना बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर कुछ ऐसी ड्रिंक मिल जाए जो शरीर को अंदर से AC जैसी ठंडक दे और लू से बचाकर रखे तो मजा आ जाए। हम आपके लिए लाए है पुदीना सौंफ और मिश्री की एक ऐसी ही रिफ्रेशिंग ड्रिंक, जो गर्मी को भगाने में हर तरह से सक्षम है ।
रेसीपी-
पुदीना- 1 कप mint
सौंफ- 1/2 कप सौंफ
नीबूं- 1 चम्मच नींबू
मिश्री,- 3-4 बड़े चम्मच
काला नमक- स्वादानुसार
ठंडा पानी- 2 गिलास
जानें बनाने की विधी (Step-by- Step Instruction)
सबसे पहले Mint की पत्तियों को ठीक से धो लें और धूप में सुखा लें, पुदीने की पत्तियां बिल्कुल सूक जाएं उसके बाद पुदीने, मिश्री, सौफ को मिलकार जार में पीस लें।
अब एक ग्लास ठंडे पानी में एक चम्मच मिश्रण को डालें फिर नमक और नींबू मिलाएं अब इसे छन्नी से छान लें अब सर्व करें।
सबसे खास बात ये है कि इस मिश्रण को आप स्टोर करके भी रख सकते हैं।
इस ड्रिंक के फायदें
पाचन में सहायक- सौंफ और पुदीना पेट फूलने और एसिडिटी की समस्या को काफी दूर करते हैं।
नेचुरल कूलेंट- मिश्री की तासीर ठंडी होती है, इससे हाथ-पैरों की जलन कम हो जाती है।
लू से बचाव- यह ड्रिंक शरीर को हाइड्रेटेड रखती है और हीट स्ट्रोक से बचाती है।
ये भी पढ़ें- http://Government schools: शिक्षक सरकारी स्कूल में पढ़ाए अपने बच्चें तभी बदलेगी समाज की सोच
