Saturday, April 11, 2026

Railway news: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के भारत स्काउट और गाइड लखनऊ विंग के सदस्यों की उपलब्धि

Share

Railway news: उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के कैरिज एंड वैगन, आलमबाग मे Senior technician के पद पर कार्यरत श्री अनिल कुमार (स्काउट विंग) को सहायक लीडर प्रशिक्षक (Assistant Leader Trainer (ALT) का राष्ट्रीय प्रमाण पत्र नई दिल्ली मुख्यालय से प्राप्त हुआ। यह प्रमाण पत्र लखनऊ के जिला आयुक्त (स्काउट) श्री कुलदीप तिवारी के करकमलों द्वारा उन्हें प्रदान किया गया। यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, लगन एवं समर्पण का प्रतिफल है। इस प्रमाण पत्र की प्राप्ति के उपरांत श्री अनिल कुमार अब देशभर में स्काउट लीडर्स को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अधिकृत हो गए हैं, जो समस्त स्काउटर्स के लिए प्रेरणास्रोत है।


इसी क्रम में, गाइड विंग की लीडर श्रीमती रूखसार बानो जी को भी जिला आयुक्त द्वारा एनटीसी (NTC) का Himalaya Wood Badge (HWB) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह प्रमाण पत्र उनकी नेतृत्व क्षमता एवं पूर्ण योग्यता का प्रमाण है तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


इस अवसर पर जिला आयुक्त (स्काउट), श्री कुलदीप तिवारी द्वारा उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रदान की गई हैं। साथ ही यह विश्वास व्यक्त किया गया कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य कर्मचारियों एवं स्काउट-गाइड सदस्यों को भी उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रेरित करेंगी।

ये भी पढ़ें- parcel news: पार्सल कार्यालयों में ज्वलनशील सामग्री के सुरक्षित परिवहन हेतु जागरूकता अभियान

और खबरें

ताजा खबर