Saturday, April 11, 2026

parcel news: पार्सल कार्यालयों में ज्वलनशील सामग्री के सुरक्षित परिवहन हेतु जागरूकता अभियान

Share

parcel news:यात्रियों एवं पार्सल सेवाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा पार्सल कार्यालयों में ज्वलनशील सामग्री (Inflammable Consignment) के सुरक्षित परिवहन के संबंध में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।


कोचिंग ट्रेनों से जुड़े एसएलआर/वीपी में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से यह अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत प्रेषकों, प्राप्तकर्ताओं एवं लीज धारकों को ज्वलनशील सामग्री के सुरक्षित पैकिंग, लेबलिंग, हैंडलिंग तथा लोडिंग/अनलोडिंग के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत लखनऊ मंडल के सभी प्रमुख पार्सल कार्यालयों में विशेष सूचना पोस्टर प्रदर्शित किए गये हैं, जिनमें विभिन्न ज्वलनशील वस्तुओं के सुरक्षित परिवहन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त यह भी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया है कि ज्वलनशील सामग्री को ढीले रूप में न रखा जाए, गलत पैकिंग न की जाए तथा लोडिंग/अनलोडिंग के दौरान सामान को गिराया या घसीटा न जाए।


मंडल के सभी पार्सल कार्यालयों में इन पोस्टरों का प्रमुखता से प्रदर्शन सुनिश्चित किया गया है तथा संबंधित हितधारकों को सुरक्षा नियमों के पालन हेतु जागरूक किया जा रहा है। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा सुरक्षित एवं संरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने हेतु यह पहल निरंतर जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें- http://Emperor Chandragupta Maurya: सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के आदर्श राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत-उप मुख्यमंत्री

और खबरें

ताजा खबर