Ayodhya news: अयोध्या में रुदौली में दिनदहाड़े ज्वेलर्स से हुई लूट। महिला ने तमंचे की नोक पर 26 ग्राम सोना उड़ाया। रुदौली के कोठी मोहल्ला स्थित महेश ज्वेलर्स के यहां दिनदहाड़े लूट। नकाबपोश महिला तमंचा दिखाकर काउंटर से सोने का हार-चेन लेकर हुई फरार।
कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर भीड़भाड़ वाले बाजार से भाग निकली महिला। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत और पुलिस व्यवस्था पर उठा सवाल। सूचना पर पहुंची पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज।
