E.O.W: आज दिनांक 30.03.2026 को पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (E.O.W), महोदया द्वारा ई0ओ0डब्लू के समस्त सभी सेक्टरों की माह फरवरी 2026 में दिये गये लक्ष्यों (Target) की समीक्षा की गयी। इस समीक्षा बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया तथा अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य हेतु प्रोत्साहित किया गया।
“सर्वश्रेष्ठ विवेचक” के रूप में पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया
माह फरवरी 2026 में निस्तारित जॉच/विवेचनाओं एवं की गयी गिरफ्तारियों की सराहना करते हुये विशेष प्रकोष्ठ सेक्टर को “सर्वश्रेष्ठ सेक्टर” से पुरस्कृत किया गया एवं विशेष प्रकोष्ठ सेक्टर के ही निरीक्षक श्री उमाशंकर यादव, को “सर्वश्रेष्ठ विवेचक” के रूप में पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

पुलिस महानिदेशक महोदया द्वारा विवेचकों को माह फरवरी मे जॉच/विवेचना/अनुवर्ती के निर्धारित टारगेट को त्वरित गति से पूरा करने तथा वांछित अभियुक्तों की यथा शीघ्र गिरफ्तारी करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा सभी सेक्टर प्रभारियों को अभियुक्तों को मा0 न्यायालय से सजा दिलाने के लिए ट्रायल केसेज की निकट से मॉनिटरिंग करने एवं जांच/विवेचनाओं को त्वरित गति से “Target Approach” के आधार पर निस्तारित कराने हेतु हिदायत किया गया।
पुलिस महानिदेशक महोदया द्वारा समीक्षा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को तत्परता के साथ कार्य करने तथा आर्थिक अपराधों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया तथा निर्धारित माह के लक्ष्य को न पूरा करने वाले विवेचको/निरीक्षकों को सख्त चेतावनी तथा यथाशीघ्र निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिये गये।
ये भी पढ़ें- http://Ayodhya news: रामपुर भगन के पौराणिक ‘सूर्य कुंड’ के कायाकल्प की उठी मांग, मुख्यमंत्री योगी को भेजा गया पत्र

