Sunday, March 22, 2026

Lucknow news: लखनऊ बार एसोसिएशन के मुख्य कार्यालय के नवनिर्मित विवेकानंद हाल न. दो व परिसर में नवनिर्मित 48 चैंबर्स आदि का उद्घाटन किया गया

Share

Lucknow news: उद्घाटन मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति
राजेश सिंह चौहान, उच्च न्यायालय इलाहाबाद, लखनऊ खंडपीठ, लखनऊ ने किया।

विशिष्ट अतिथि मलखान सिंह, जिला जज- लखनऊ ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लखनऊ हरिकेश पांडेय और अन्य गणमान्य अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में सेंट्रल बार एसोशिएशन के अध्यक्ष/महामंत्री के साथ उनकी संपूर्ण कार्यकारिणी भी मौजूद रही।

नवनिर्मित सुविधाओं का निर्माण अधिवक्ताओं की कार्यक्षमता बढ़ाने और बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए किया गया है।

लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश प्रसाद तिवारी और महासचिव ब्रज भान सिंह ‘भानू’ ने सभी का आभार प्रकट किया।

ये भी पढ़ें- Agriculture Conference: भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा क्षेत्रीय सम्मेलन

और खबरें

ताजा खबर