Navratri 2026: “वासंतिक नवरात्रि” के पावन पर्व के शुभारंभ के अवसर पर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा “महिला सुरक्षा जागरूकता रैली” को “हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना ।
यह विशेष पहल महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जन-जन में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सार्थक एवं प्रेरणादायी कदम ।
“वासंतिक नवरात्रि” के शुभ अवसर पर आज दिनांक 20.03.2026 को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी रैली को श्रीमान पुलिस आयुक्त लखनऊ, श्री अमरेन्द्र कुमार सेंगर द्वारा संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) श्रीमती अपर्णा कुमार, पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री अनिल कुमार यादव एवं अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) श्री गोपीनाथ सोनी की गरिमामयी उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

प्रतिबद्धता को दोहराते हुए नागरिकों
यह जागरूकता रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर बादशाहनगर, लेखराज मार्केट और पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए 1090 चौराहे पर जाकर संपन्न हुई। इस आयोजन के माध्यम से समस्त उच्चाधिकारियों ने समाज में नारी सुरक्षा और सम्मान के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए नागरिकों को जागरूक रहने का संदेश दिया।
• वासंतिक नवरात्रि के पावन पर्व पर पुलिस आयुक्त लखनऊ ने ‘महिला सुरक्षा जागरूकता रैली’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
• महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर रिजर्व पुलिस लाइन से 1090 चौराहे तक निकली लखनऊ कमिश्नरेट की विशाल रैली।
• पिंक बूथों की कार्यप्रणाली और सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट ने कसी कमर।
• स्कूल-कॉलेजों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक पुलिस टीमें सिखाएंगी सेल्फ डिफेंस और ‘गुड टच-बैड टच’ की पहचान।
• साइबर अपराधों से बचाव और महिला सुरक्षा के कानूनी प्रावधानों को घर-घर पहुंचाएगी लखनऊ पुलिस।

उत्तर प्रदेश पुलिस के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लखनऊ कमिश्नरेट द्वारा एक विशेष जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड से 220 पिंक स्कूटी/टीयूवी/पीआरवी वाहनों के साथ 600 पुलिसकर्मियों के दल को हरी झंडी दिखाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
इस रैली का मुख्य लक्ष्य गांव, मोहल्लों और कस्बों तक पहुंचना है, ताकि आम जनमानस को सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों-जैसे 1090, 1098, 112, 108, 1930 और 181 तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से मिलने वाली सुविधाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें सुरक्षित परिवेश का भरोसा दिलाया जा सके। व
मिशन शक्ति: महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ पहुँचाना है। इस मुहिम के तहत पुलिस टीमें स्कूल-कॉलेजों, शॉपिंग मॉल्स, पार्कों, आवासीय सोसायटियों, स्वास्थ्य केंद्रों और रेलवे स्टेशनों जैसे सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं।

अभियान के मुख्य आकर्षण एवं जानकारी के बिंदु:
• आपातकालीन सेवाएँ: महिलाओं और छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला पावर लाइन), 112 (इमरजेंसी रिस्पांस) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) के प्रभावी उपयोग के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
• पिंक बूथ सुविधा: लखनऊ कमिश्नरेट में स्थापित कुल 99 पिंक बूथों की कार्यप्रणाली और वहाँ मिलने वाली तत्काल सहायता व सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
• सुरक्षा एवं कौशल: बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’ के प्रति सचेत करने के साथ-साथ महिलाओं को सेल्फ डिफेंस (स्व-रक्षा) के गुर सिखाए जा रहे हैं और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
• अपराध रोकथाम: महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को जड़ से खत्म करने के लिए कानूनी प्रावधानों और पुलिस की कार्यप्रणाली से नागरिकों को अवगत कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- UP-PPS: UP-PPS अफसरों को मिली पदोन्नति

