Cuba Energy Crisis: क्यूबा में अंधेरा। बिजली गैस पेट्रोल सब खत्म। अमेरिका ने क्यूबा की नाकाबंदी कर रखी है। न कोई समान बाहर से आ सकता है और न जा सकता है। क्यूबा के पास अमेरिका के सामने सरेंडर के अलावा अब कोई विकल्प नहीं बचा है।
क्यूबा के अधिकारियों ने बताया है कि देश में एनर्जी और आर्थिक संकट गहराने की वजह से लगभग 11 मिलियन लोगों के देश में पूरे आइलैंड में ब्लैकआउट हो गया है। ऊर्जा और खनन मंत्रालय के मुताबिक देश की पूरी बिजली प्रणाली अचानक ठप हो गई और पूरे द्वीप में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
पिछले चार महीनों में यह क्यूबा में तीसरा बड़ा देशव्यापी ब्लैकआउट है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती से रोजमर्रा की जिंदगी बेहद कठिन हो गई है। हवाना के 61 वर्षीय निवासी टोमास डेविड वेलास्केज फेलिपे ने कहा कि बिजली की बार-बार कटौती से खाना खराब हो जाता है और बुजुर्गों के लिए हालात और भी मुश्किल हो गए हैं।
ये भी पढे़ं- crime news: भरी पंचायत में अपनों का खून बहाने वाले अफसर का बरेली पुलिस ने किया एनकाउंटर…
