Monday, March 16, 2026

EOW: आर्थिक अपराधियों के विरूद्ध EOW द्वारा कड़ी कार्यवाही”

Share


EOW: लखनऊ, दिनांक 16.03.2026 माननीय मुख्यमंत्री जी की भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के अन्तर्गत EOW में प्रचलित विवेचनाओं में गति के साथ-साथ EOW द्वारा ऑपरेशन शिकन्जा को गति प्रदान करते हुये प्रदेश में विभिन्न आर्थिक अपराधों मे फरार चल रहें अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (E.O.W.) द्वारा दिनांक 09.03.2026 से 15.03.2026 तक विशेष अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” चलाया गया ।


इस विशेष अभियान के अंतर्गत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु मुख्यालय एवं सेक्टर स्तर पर कुल 08 टीमें गठित की गई । इनके सहयोग के लिए सेंट्रल क्रैक टीम को भी सक्रिय रूप से लगाया गया, अभियान के दौरान उपरोक्त टीमों द्वारा विभिन्न जनपदों में धरपकड़/छापेमारी करते हुए वर्षों से फरार चल रहे आर्थिक अपराधों से कुल 20 वांछित अभियुक्तों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से गिरफ्तार किया गया।


बहुचर्चित प्रकरणो में गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण–


वर्ष 2018 में उ०प्र० अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा वी०डी०ओ० (ग्राम विकास अधिकारी), समाज कल्याण पर्यवेक्षक एवं ग्राम पंचायत अधिकारी की कुल-1953 पदों पर कार्यदायी संस्था टी०सी०एस० लिमिटेड के माध्यम से भर्ती हेतु परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण करायी गयी थी। परीक्षा में व्यापक धांधली की शिकायत होने पर प्रकरण की जांच उ०प्र० शासन के माध्यम से विशेष अनुसंधान दल, (ई०ओ० डब्ल्यू०), उ०प्र०, लखनऊ को सुपुंद की गयी।

जांच में प्रथम दृष्टया धांधली/ अनियमितता प्रमाणित होने पर थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ पर अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिसके उपरान्त अभियोग की विवेचना उ०प्र० शासन द्वारा विशेष अनुसंधान दल, (ई०ओ० डब्ल्यू०), उ०प्र०, लखनऊ को सुपुर्द की गयी। जिसके अनुक्रम में थाना एसआईटी पर मु०अ०स०-02/ 2021 धारा-467/468/ 471/477A/120बी भादवि पंजीकृत किया गया ।


उक्त प्रकरण में विशेष अभियान “ऑपरेशन शिकन्जा” के तहत कुल 05 अभियुक्त गिरफ्तार किये सभी अभियुक्त विडियो भर्ती घोटाले में अभ्यर्थी रहे है ।

जिनका विवरण निम्नवत् है-


1-पवन कुमार पुत्र जगदीश कुमार 2-विनोद कुमार मौर्य पुत्र रामवृक्ष मौर्य 3- राकेश पुत्र शिवचरण 4-देवेन्द्र कुमार पुत्र राजेश्वर प्रसाद 5- दीपक पुत्र बृजलाल । उक्त प्रकरण में अब तक कुल 35 अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके है ।


आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, मेरठ सेक्टर द्वारा वर्ष 2006-07 में उ०प्र० पावर कारपोरेशन, विद्युत वितरण मण्डल जनपद मुजफ्फरनगर को सामान्य योजना के तहत 941 निजी नलकूप मुजफ्फरनगर / शामली में ऊर्जीकृत करने का लक्ष्य प्राप्त होने के बाद पावर कारपोरेशन जनपद मुजफ्फरनगर/शामली में नियुक्त रहे अधिकारीगण /कर्मचारीगण द्वारा प्राप्त लक्ष्य की पूर्ति किये जाने के उपरान्त पावर कारपोरेशन लखनऊ से बिना लक्ष्य प्राप्त हुये कूटरचित जनप्रतिनिधियों के फर्जी लैटर पैडों पर करीब 200 निजी नलकूप और ऊर्जीकृत कर उ०प्र० पावर कारपोरेशन को करीब 1,39,13,006/-रू० (एक करोड़ उन्तालिस लाख तेरह हजार छः रु०) की राजस्व हानि हुई, जिस सम्बन्ध में मु०अ०सं०-576/08, धारा 420,467,468,471,477ए,120बी० भादवि थाना-कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर पर पंजीकृत होकर विवेचना शासन के माध्यम से ई0ओ0डब्ल्यू0 को प्राप्त हुई ।

गिरफ्तारी अभियान में कुल 05 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये

विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर वॉछित चल रहे अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये गये गिरफ्तारी अभियान में कुल 05 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये जिनका विवरण निम्न है-


1-अखिल श्रीवास्तव पुत्र रामरतन श्रीवास्तव 2-जगदीश प्रसाद पुत्र ज्योति प्रसाद 3-समय सिंह पुत्र जयसिंह 4-महेश चन्द्र गुप्ता पुत्र प्यारे लाल 5- अशोक कुमार गुप्ता पुत्र जयदत्त गुप्ता ।
बैंक ऑफ इण्डिया महाराजपुर शाखा में दैनिक मजदूरी पर कार्यरत पंकज गुप्ता व अन्य अभियुक्तों द्वारा शाखा के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के पासवर्ड चुराकर फर्जी व जालसाजी एवं धोखाधड़ी कर खाता धारकों के खातों से धनराशि फर्जी तरीके से निकासी कर लगभग रूपये 1,41,48,785/- (एक करोड़ इक्तालीस लाख अड़तालीस हजार सात सौ पिच्चासी) हड़प कर लिया गया ।


उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना महाराजपुर जनपद कानपुर नगर में मु०अ०सं०-323/2020, धारा-406/420 भा०द०वि० व 65/66 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम दिनांक-12.03.2020 को पंजीकृत हुआ । जिसकी प्रारम्भिक विवेचना जनपदीय थाने से हुई । तत्पश्चात शासन के शासनादेश संख्या 812/25-8-2020-17(99)/2020 दिनांक-25.08.2020 के द्वारा उक्त विवेचना ई०ओ० डब्लू० को प्रदान की गयी, जिसके क्रम में ई०ओ०डब्लू० सेक्टर कानपुर द्वारा विवेचना संपादित की गयी । ई०ओ०डब्लू० की विवेचना से उक्त अभियोग में कुल 11 (04 लोकसेवक एवं 06 प्राइवेट) अभियुक्त दोषी पाये गये ।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो का विवरण निम्न है-


अनुज कुमार शर्मा पुत्र श्री दीपक कुमार शर्मा 2-हितेश कुमार शर्मा पुत्र श्री दीपक कुमार शर्मा 3- आशुतोष ठाकुर पुत्र श्री ब्रम्हानंद ठाकुर ।


उक्त के अतिरिक्त इस अभियान के अन्तर्गत ई0ओ0डब्ल्यू0 द्वारा विभिन्न प्रकरणों में की गयी गिरफ्तारी निम्न है-
1-निरहू पुत्र बाबूलाल 2-जगदीश प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व0 मेवालाल 3-आशीष शुक्ला पुत्र विनोद शुक्ला 4-सुरेन्द्रपाल सिंह पुत्र स्व0 तिलक सिंह 5- राजीव पुरवार पुत्र श्याम बाबू 6- अजीत सिंह पुत्र जंगीर सिंह 7-नावेद हसन पुत्र मोहम्मद हसन ।


आर्थिक अपराध शाखा (E.O.W.) की उपरोक्त टीमों ने 07 दिवसीय इस अभियान (ऑपरेशन शिकन्जा) में विभिन्न प्रकरणों के कुल 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जो अपने आप में ई0ओ0डब्लू0 की एक विशेष उपलब्धि है ।

ये भी पढ़ें- Iran: क्या आप भारत के लिए कुछ रियायत देंगे?

और खबरें

ताजा खबर