LPG cylinder: लखनऊ।राजधानी लखनऊ में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर के प्रमुख हजरतगंज चौराहे पर जुटकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता एलपीजी सिलेंडर लेकर चौराहे पर पहुंचे और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “नाम नरेंद्र, काम सरेंडर” जैसे नारे लगाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
सपा नेताओं का आरोप है कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। उनका कहना है कि रसोई गैस के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जिससे घरेलू बजट बिगड़ गया है।
पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए हजरतगंज क्षेत्र में हलचल का माहौल रहा और बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
ये भी पढ़ें- Thakurganj: ठाकुरगंज थाने में तैनात ‘मित्र पुलिस’ के खरीदारी साहब का वीडियो वायरल
