Saturday, February 14, 2026

Muktar Anshari: मुख्तार गैंग शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोली मार हत्या

Share

Muktar Anshari: बाराबंकी में माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी (50 वर्ष) की शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह लखनऊ से अपनी बलेनो कार से बाराबंकी जा रहा था। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर असेनी मोड़ के पास, हाईवे से 100 मीटर आगे दो बाइक सवार बदमाशों ने उसकी कार पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

ड्राइवर साइड से नजदीक से गोली मारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शोएब पर 15 से ज्यादा गोलियां चलाई गईं। हमलावरों ने कार के फ्रंट शीशे पर तीन गोलियां, बोनट पर एक और ड्राइविंग सीट वाले गेट पर एक गोली मारी। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, शोएब सर्विस लेन पर उतरते ही हमले का शिकार हुए—एक बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, दूसरे ने ड्राइवर साइड से नजदीक से गोली मारी। दो मिनट में हत्याकांड अंजाम देकर हमलावर अयोध्या की ओर फरार हो गए।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संग्रहित किए।

शोएब का आपराधिक इतिहास

IG प्रवीण कुमार, DM और SP भी जांच के लिए पहुंचे। शोएब को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। शोएब का आपराधिक इतिहास और परिवार शोएब पर हत्या, रंगदारी और गैंगवार से जुड़े 12 मुकदमे दर्ज थे। वह मुख्तार गैंग IS-191 का सदस्य था और जमीन कब्जा, ठेकेदारी तथा विरोधियों को रास्ते से हटाने में सक्रिय भूमिका निभाता था।

वह वकील भी था—पिछले 15 साल से कचहरी में प्रैक्टिस करता था। राजनीति में भी सक्रिय रहा, बाराबंकी के बंकी ब्लॉक प्रमुख का निर्दलीय चुनाव लड़ा लेकिन हार गया।परिवार: पत्नी शाजिया खान, 15 वर्षीय बेटा अरमान किदवई (लखनऊ स्कूल में 9वीं कक्षा), बड़ा भाई जावेद (बाराबंकी में वकील), छोटा भाई सोहेल (इंग्लैंड निवासी), एक शादीशुदा बहन।संपत्ति: बाराबंकी सिविल लाइन में मकान, लखनऊ मलिहाबाद में ससुराल और गोमती नगर में मकान।पुलिस सूत्रों का कहना है कि मुख्तार अंसारी की 28 मार्च 2024 को बांदा जेल में हार्ट अटैक से मौत के बाद गैंग में वर्चस्व की लड़ाई और रंजिश बढ़ गई थी।

SP ने प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर समझाया

शोएब पर चर्चित जेल अधीक्षक रमाकांत तिवारी हत्याकांड (4 फरवरी 1999) और फर्जी एम्बुलेंस रजिस्ट्रेशन केस भी दर्ज थे। उस एम्बुलेंस केस में डॉक्टर अलका राय के नाम पर जाली दस्तावेज इस्तेमाल किए गए थे।पुलिस कार्रवाई और विरोध प्रदर्शन SP अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि शोएब खुद कार ड्राइव कर रहा था।

हिस्ट्रीशीटर होने के बावजूद बाराबंकी में उसके खिलाफ 5 मुकदमे थे। हमलावरों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।हत्याकांड के विरोध में वकीलों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया, फिर बस अड्डे के पास सड़क जाम कर दी। SP ने प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर समझाया। वकीलों ने 48 घंटे में हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा।मुख्तार की मौत के बाद गैंग की आंतरिक कलह ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया लगता है। पुलिस गहन जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें- Mukhtar Anshari: मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई तन्नू ने वापस ली जमानत,हत्या के बाद लग रहा है डर

और खबरें

ताजा खबर