Babri Masjid: लखनऊ: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद को लेकर लखनऊ में लगाये गए जगह जगह पोस्टर। पोस्टर में लिखा हुमायूँ हम आएंगे,बाबरी फिर से गिराएंगे, बटोंगे तो कटोगे। हिंदुओ की विरोधी सरकार में इस बार होगा मुर्शिदाबाद में आर पार। 10 फरवरी को मुर्शिदाबाद पहुंचने का किया गया विश्व हिंदू रक्षा परिषद की तरफ से एलान।
पोस्टर में हुमायूँ कबीर को मुगल आक्रांता के रूप में दिखाया गया। ममता बनर्जी की फ़ोटो लगाई गयी पोस्टर में। विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने लगाए है पोस्टर। 11 फरवरी से मुर्शिदाबाद में नई बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। लखनऊ के 1090 चौराहा, अंबेडकर चौराहा, हज़रतगंज चौराहे के साथ साथ शहर के अलग अलग हिस्सों में लगाये गए पोस्टर।
ये भी पढ़ें- assembly budget session: सीएम योगी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, बजट सत्र से पहले बनी रणनीति,देखें वीडियो

