breaking news: “अभी से राजनीति छोड़कर कैलाश पर्वत चले जाएं”
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेता दारासिंह यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर करारा हमला बोला है। दारासिंह यादव ने कहा कि “2027 का परिणाम देखने के बाद इन लोगों के लिए कैलाश पर्वत ही एकमात्र ठिकाना बचेगा।”
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सिराथू विधानसभा सीट को भूल ही जाएं, जनता अब सब समझ चुकी है। दारासिंह यादव ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने सिर्फ बयानबाज़ी की है, ज़मीन पर काम और जनहित के मुद्दे पूरी तरह नज़रअंदाज़ किए गए हैं।
सपा नेता ने आगे कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में है और 2027 में इसका जवाब बैलेट से देगी। “अब खोखले वादों का दौर खत्म होने वाला है,।
ये भी पढ़ें- UGC: UGC की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर नारेबाजी, भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, देखें वीडियो

