Monday, February 23, 2026

Mobile: यात्री की छूटी हुई संपत्ति सुरक्षित लौटाकर रेल कर्मी ने पेश की सराहनीय मिसाल

Share


Mobile: यात्री की छूटी हुई संपत्ति सुरक्षित लौटाकर रेल कर्मी ने पेश की सराहनीय मिसालदिनांक 01.02.2026 को गाड़ी संख्या 12419 के HA1 कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री का मोबाइल फोन यात्रा के दौरान छूट गया। यात्री द्वारा बताए गए बर्थ की जानकारी के आधार पर कोच कंडक्टर श्री राजकुमार खरवार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बर्थ पर जाकर मोबाइल फोन को सुरक्षित रूप से बरामद किया गया।बरामद मोबाइल फोन को गाड़ी संख्या 12420 से आज दिनांक 0२.02.2026 वापसी यात्रा के दौरान टूंडला स्टेशन पर संबंधित यात्री को सकुशल सुपुर्द किया गया।


यह सराहनीय कार्य श्री राजकुमार खरवार, CTI/LKO द्वारा संपादित किया गया। उनकी सतर्कता, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से न केवल यात्री को राहत मिली, बल्कि रेलवे की सकारात्मक छवि भी सुदृढ़ हुई।उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल अपने कर्मचारी के इस उत्कृष्ट कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करता है।

ये भी पढ़ें- BJP:गाजियाबाद में बीजेपी नेत्री डॉ. उदिता त्यागी घर में नजरबंद, गेट पर ही शुरू किया आमरण अनशन, देखें वीडियो

और खबरें

ताजा खबर