Monday, February 23, 2026

Magh mela 2026: माघ मेले में तैनात समस्त पुलिस बल को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये

Share

Magh mela 2026: माघ मेला-2026 के प्रमुख स्नान पर्व माघी पूर्णिमा के दृष्टिगत आज दिनांक-31.01.2026 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा माघ मेला कन्ट्रोल रूम से जरिये आर0टी0 सेट माघ मेले में तैनात समस्त पुलिस बल को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये-

▪माघ मेला में ड्यूटीरत पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वे श्रद्धालुओं के साथ विनम्रतापूर्वक व्यवहार रखते हुये सेवा/समर्पण भाव से कार्य करें एवं ड्यूटी में किसी प्रकार की शिथिलिता न बरती जाये।
▪सहायक पुलिस आयुक्त/थाना प्रभारी को माघ मेला क्षेत्र में बैरीकेडिंग पर तैनात पुलिस बल की लगातार ब्रीफिंग/अटेंडेंस हेतु निर्देशित किया गया।


▪घाटों पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं को घाटों से लगातार मूवमेंट कराने हेतु निर्देशित किया गया।
▪ माघ मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, स्नान घाटों, चौराहों/तिराहों एवं संवेदनशील स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए सतर्क निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।
▪माघ मेला कन्ट्रोल रूम में ड्यूटीरत पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि विभिन्न स्थानों पर लगाये गये सी0सी0टी0वी0 पर सतर्क दृष्टि रखते हुये मॉनीटरिंग करते रहें।
▪माघ मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, आपातकालीन योजनाओं तथा ड्यूटी प्वाइंट्स की संवेदनशीलता के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें- up news: दिल्ली लखनऊ हाईवे पर चावल व्यापारी से करीब 64 लाख रुपए लूटकर बदमाश फरार देंखे वीडियो

और खबरें

ताजा खबर