MLA: ये हमारे जिले के भगवंत नगर के विधायक जी हैं। नाम है श्री आशुतोष शुक्ला आज इनको अपने ही जिले के अधिकारियों को बताना पड़ रहा है कि चार साल हो गए विधायक बने और ढाई साल हो गए गड्ढा खुदे, माननीय जी को आज दिख रहा है। और खुद ही बताना भी पड़ रहा है। की जब मंत्री जी आते हैं तो तुम लोग डीएम के सामने खड़े होकर सौ प्रतिशत झूठ बोलते हो और यह भी बताना पड़ रहा है कि मैं अपनी सरकार के खिलाफ नहीं बोलता हूं। चाहे जनता का कितना भी नुकसान हो जाए।
जनता कितना ही परेशान हो जाए। शायद इनको पता नहीं है कि सरकार का पैसा आम आदमी की गाढ़ी कमाई का एक हिस्सा होता है। जो भ्रष्टाचार कमीशन और हिस्सेदारी की भेंट चढ़ जाता है जिसका भुगतान अमृत योजना के रूप में देखने को मिल रहा है। साल दर साल बीते जा रहें हैं । लेकिन योजना खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हाय अमृत योजना ..!!
ये भी पढ़ें-digital health services: आकांक्षी नगर योजना के तहत लखनऊ में डिजिटल हेल्थ सेवाओं को मिली नई मजबूती
