coldwave: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बानियान ने बढ़ती ठंड को देखते हुए जनमानस को एतिहात बरतने को कहा साथ ही कहा कि शीतलहरी के दृष्टिगत क्या करें, क्या न करें के सम्बंध में दिशा-निर्देश वर्तमान समय में जनपद में शीतलहर/ठण्ड का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है जिसके दृष्टिगत उत्पन्न होने वाली समस्याओं से बचाव के लिए जनपदवासियों हेतु निम्नवत् दिशा-निर्देश (एडवाइजरी) जारी किये जातें है कि लम्बे समय तक ठण्ड के सम्पर्क में रहने से बचें।
बीमारियों की संभावना
शरीर को सूखा रखें एवं गर्म कपडों से ढककर रखें। शरीर को गर्म रखने हेतु गर्म पेय पदार्थों एवं पौष्टिक आहार का सेवन करें। हीटर, ब्लोअर, कोयले की अंगीठी आदि चलाते समय थोडी खिडकी खोलकर रखें और सोने से पहले इस सभी को बन्द कर दें। ठण्ड के समय पलू, नाक बहना जैसी विभिन्न बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है जो आमतौर पर ठण्ड के लम्बे समय तक सम्पर्क में रहने के कारण होती है। ऐसे लक्षणों के होने पर डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। शीतलहर के समय बच्चें, बुजुर्ग, नवजात शिशु तथा बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।
शीतलहरी के समय अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। यदि संभव हो तो यात्रा करने से बचें। पर्याप्त रोग प्रतिरोधक शक्ति और शरीर के तापमान का संतुलन बनाये रखने के लिए स्वस्थ भोजन, विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। शीतदंश (यथा शरीर के अंगों के सुन्न पड़ने, हाथ-पैरों, कान एवं नाक पर सफेद या पीले रंग के दाग इत्यादि पड़ने पर) जैसी विभिन्न बीमारियों के लक्षण होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।
सिर, कान, हाथ तथा पैरों को अच्छी तरह दबा कर रखें
पीने के लिए तथा अन्य उपयोग के लिए ठण्डे पानी के स्थान पर गुनगुने पानी का प्रयोग करें। ठण्ड के दौरान प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को हाईड्रेट रखना उतना ही जरूरी है। अतः गुनगुने पानी का सेवन करते रहें तथा शरीर को पर्याप्त हाईड्रेट रखें। शीतलहर से बचाव हेतु सिर, कान, हाथ तथा पैरों को अच्छी तरह दबा कर रखें तथा पर्याप्त लेयरिंग (परतो) में कपडे पहने। सुबह-शाम अधिक ठण्ड होती है अतः सुबह-शाम अधिक ठण्ड के समय बाहर निकलने से बचें। बहुत आवश्यक हो तभी बाहर निकलें तथा पर्याप्त गर्म कपडे पहनकर निकलें। शीतलहर के दौरान घर के अन्दर ही नियमित व्यायाम / योग करते रहें जिससे शरीर पर्याप्त रूप से संचालित रहे।
ये भी पढ़ें- Bank News: नए वित्तीय नियम और अपडेट्स
