spa party: समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 के नाम ज्ञापन में कहा कि जनपद सहारनपुर, सहारनपुर नगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में मुस्लिम बाहुल्य मतदेय स्थलों के बी0एल0ओ0 द्वारा पूर्व में भरे गये गणना प्रपत्रों को जिला निर्वाचन अधिकारी व ई0आर0ओ0 के दबाव पर प्रत्येक मुस्लिम बाहुल्य मतदेय स्थल के 200-300 गणना प्रपत्रों को फिर से बी0एल0ओ0 को जाँच के लिए दे दिये गये है, और बी0एल0ओ0 से गणना प्रपत्र में मतदाता के आधार कार्ड का विवरण देने के लिए कहा गया है, जबकि भारत निर्वाचन आयोग ने आधार कार्ड को मान्य दस्तावेज के रूप में स्वीकार्य नहीं किया है।
वैध मुस्लिम मतदाताओं के नाम डिलीट करने की तैयारी
बी0एल0ओ0 द्वारा इसकी जानकारी राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेन्टों(बी0एल0ए0) को भी नहीं दी जा रही है, जो कि अत्यन्त गम्भीर मामला है, वैध मुस्लिम मतदाताओं के नाम डिलीट करने की तैयारी की जा रही है। शिकायत को संज्ञान में लेकर तत्काल राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेन्टों (बी0एल0ए0) को मतदेय स्थल वार गणना प्रपत्रो की जानकारी दी जाये।
वैध मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से डिलीट नहीं होने पाये
समाजवादी पार्टी ने माँग की है कि जनपद सहारनपुर, सहारनपुर नगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में मुस्लिम बाहुल्य मतदेय स्थलों में बी0एल0ओ0 द्वारा पूर्व में सबमिट किये गये गणना प्रपत्रों को जिला निर्वाचन अधिकारी व ई0आर0ओ0 के दबाव में प्रत्येक मुस्लिम बाहुल्य मतदेय स्थल से 200-300 गणना प्रपत्रों को फिर से जाँच करने के लिए बी0एल0ओ0 को वापस कर देने

और राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेन्टों (बी0एल0ए0) को इसकी जानकारी नहीं देने जैसे गम्भीर मामले को संज्ञान में लेकर राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेन्टों (बी0एल0ए0) को मतदेय स्थल वार सभी जानकारी उपलब्ध कराई जाये तथा राजनैतिक दबाव में जिला निर्वाचन अधिकारी व ई0आर0ओ0 द्वारा बी0एल0ओ0 को फिर से गणना प्रपत्रों को वापस करने व फिर से दुबारा जाँच करने जैसी अनियमितताओं पर निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जाये जिससे वैध मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से डिलीट नहीं होने पाये और प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हो सके।
सर्वश्री के.के. श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह और श्री राधेश्याम सिंह ने ज्ञापन पर त्वरित कार्यवाही की मांग की है।
ये भी पढ़ें- http://cough syrup smuggling: समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने अमित ‘सिंह’ टाटा की जारी की तस्वीर

