Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को ज्ञापन देकर मांग की है कि जनपद लखनऊ, 170- सरोजिनी नगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में केन्द्र एवं प्रदेश भाजपा सरकार के दबाव में सत्ता पक्ष भाजपा के बूथ लेवल एजेन्टों (बीएलए) को सभी मतदेय स्थलों पर 07 जनवरी 2025 को प्रकाशित अन्तिम मतदाता सूची तथा साथ में मतदेय स्थल वार व्यू एन्यूमरेशन फार्म डिटेल (View Enumeration Form Details) उपलब्ध कराये जाने की शिकायत को भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक (Observer) द्वारा तत्काल संज्ञान मे लेकर लखनऊ के जिला निर्वाचन अधिकारी व ई0आर0ओ0 के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाये जिससे कि एसआईआर प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हो सके।
170- सरोजिनी नगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र

ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद लखनऊ, 170- सरोजिनी नगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में केन्द्र एवं प्रदेश भाजपा सरकार के दबाव में जिला निर्वाचन अधिकारी व ई0आर0ओ0 द्वारा भाजपा के बूथ लेवल एजेन्टों (बीएलए) को सभी मतदेय स्थलों पर 07 जनवरी 2025 को प्रकाशित अन्तिम मतदाता सूची तथा साथ में मतदेय स्थल वार व्यू एन्यूमरेशन फार्म डिटेल (View Enumeration Form Details) भी दिये जा रहे है। भारत निर्वाचन आयोग के नियम एवं निर्देशों की धज्जियाँ उडाई जा रहीं है। तथा जनपद स्तर पर निर्वाचन से जुड़े अधिकारी सत्ता के दबाव में खुले आम एस0आई0आर0 प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे है। जो कि अत्यन्त गम्भीर मामला है। भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक (Observer) को तत्काल संज्ञान मे लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी व ई0आर0ओ0 के विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही करनी चाहिये।
अंतिम मतदाता सूची
समाजवादी पार्टी द्वारा 07 जनवरी 2025 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची व 2003 की मतदाता सूची विधान सभा वार व मतदेय स्थल वार समाजवादी पार्टी (राजनैतिक दलों) को उपलब्ध कराने की माँग एस0आई0आर0 प्रक्रिया शुरू होने से पहले की गई थी, परन्तु, भारत निर्वाचन आयोग ने दोनों मतदाता सूची समाजवादी पार्टी (राजनैतिक दलों) को उपलब्ध कराने से मना कर दिया था।
केन्द्र एवं प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्रियों सांसदों, विधायकों एवं कार्यकर्ताओं के दबाव में जनपद स्तर पर अधिकारियों द्वारा एस0आई0आर0 प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से नहीं कराया जा रहा है। जिससे भारत निर्वाचन आयोग की शाख पर कई तरह से सवाल खड़े हो रहे है।
ज्ञापन को सौंपते हुए श्री के.के. श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह और श्री राधेश्याम सिंह ने त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें- Lucknow News: आधी आबादी को पूरा अधिकार- डबल इंजन की सरकार

