Tuesday, February 24, 2026

Saharanpur News: UP में ताबड़तोड़ एनकाउंटर

Share

Saharanpur News: STF ने 1 लाख के इनामी वांटेड बदमाश सिराज को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। सिराज सुल्तानपुर के एक हत्याकांड में फरार था। गंगोह क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान मुठभेड़ हुई। सिराज पर 30 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। मौके से पिस्टल, बाइक, वाई-फाई डोंगल, भारी मात्रा में कारतूस और 4 मोबाइल फोन बरामद हुए।

बुलंदशहर

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश आज़ाद उर्फ पीटर (ज़ुबैर) मारा गया। बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर एक साथी मौके से फरार, जिसकी तलाश में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है। घटनास्थल से पिस्टल, खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। आज़ाद देहात थाने की लूट में वांछित था और मेरठ का रहने वाला बताया गया है।

ये भी पढ़ें- Delhi News: CBI ने रिश्वतखोरी के मामले में सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल को किया गिरफ्तार

Table of contents

और खबरें

ताजा खबर