Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट T1 पर बड़ा हंगामा। एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट पर यात्री अंकित दीवान से मारपीट का आरोप है। कतार को लेकर विवाद के बाद पायलट ने सार्वजनिक जगह पर हमला किया, जिससे अंकित दीवान लहूलुहान हो गए। उनकी 7 साल की बच्ची और परिवार सदमे में है।

मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक्शन लिया और पायलट को ड्यूटी से हटा दिया है। कंपनी ने घटना पर खेद जताया है और कानून एजेंसियों को सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
ये भी पढ़ें-Cm yogi: जनता दर्शन में आई शिकायत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए निर्देश

