Friday, March 13, 2026

up news: आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब निर्माण के अड्डो व संदिग्ध स्थानों पर कार्यवाही

Share

up news: रायबरेली, 19 नवंबर 2025 में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार, अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में, आबकारी विभाग एवं थाना शिवगढ़ की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।


टीम द्वारा तहसील महाराजगंज के थाना शिवगढ़ अंतर्गत संदिग्ध ग्राम तौली , पहनसा, हरिहरपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 68 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 550 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट करते हुए 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। डीईओ दिनेश कुमार ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

ये भी पढ़ें- up news: इंस्पेक्टर का फर्जी दरोगा बेटा गिफ्तार

और खबरें

ताजा खबर