Sahlag:November2025: साहलग के सीजन में शादी पार्टी में धारण किये जाने वाली डिजाइनर ड्रेस के साथ उनके खूबसूरत रंगों का चयन आपके व्यक्तित्व में चार चाँद लगा सकते है। आपका लुक कैसा भी हो यदि आपने अपनी त्वचा के रंग के अनुसार ड्रेस के रंग और डिजाइन का चयन कर लिया है तो आपका लुक किसी भी शादी पार्टी में आपको सबसे स्पेशल बना देगा। प्रकृति के समीपस्थ रंगों को व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व दिया गया है। क्योंकि रंगों का चयन व्यक्ति के व्यक्त्तिव उसके आस-पास के वातावरण और व्यवहार से आपको परिचित कराते है।

मैरी गोल्ड, सेज ग्रीन है, ट्रेंडी कलर्सः
साहलग के अवसरों पर महिलायें हो या पुरुष सभी के लिये अपनी स्टाइलिश ड्रेसेस के रंगों का चयन बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में उन्हें स्टाइलिश ड्रेस के साथ प्रचलित रंगों की सही जानकारी हो जाये तो ये अवसर उनके लिये यादगार बन जाते है और उनका व्यक्तित्व ऐसे खास मौकों पर अधिक निखर कर सबसे अलग रुप में झलकता है। आज के समय में रंगों के ट्रेंड की बात की जाये तो श्रीकृष्ण के सिर पर लगे मोरमुकुट का पिकॉक ग्रीन, एमल्ड ग्रीन, सेज ग्रीन, मैरी गोल्ड, टेराकोटा, ऑरेंज, मस्टर्ड येलो वार्मबेज रंग और बोल्ड रंगों में गहरे नीले, शाही मैरुन एंव चटक लाल रंग को ज्यादा प्रचलन में रखा गया है।
मध्यम रंग की त्वचा के लिये, हॉट कलर देते स्पेशल लुकः
महिलाओं की त्वचा का रंग यदि गोरा है तो पन्ना हरा, गहरा लाल, ब्लश पिंक, पीच और पेस्टल शेड्स आपके गोरे रंग की खूबसूरती को और अधिक बढ़ा सकते है। इसी तरह मध्यम त्वचा के लिये मस्टर्ड, गोल्ड, रस्ट, मैरुन और हॉट कलर की ड्रेस में महिलायें बेहद सुन्दर लग सकती है और इन खूबसूरत रंगों के साथ माणिक, नीलम एंव एमेथिस्ट रत्नों की लाइट वेट ज्वैलरी आपकी ड्रेस की शोभा बढ़ाने के साथ ही आपकी झलक को शादी पार्टी में सबसे अलग लुक में प्रर्दशित कर सकती है।

न्यूट्रल कलर्स गहरे रंग की त्वचा पर खूब जचेगें:
गहरे रंग की त्वचा वाली महिलायें अपने लुक को निखारने के लिये डीप रेड, कांस्य जैसे न्यूट्रल रंग की ड्रेसेस धारण कर सकती है। इन सभी रंगों के ड्रेसेस को धारण करते समय दिन और रात के समय का भी ध्यान देना बेहद जरुरी है। यदि रात की शादी पार्टी है तब गहरे रंगों की ड्रेसों का चयन करें और यदि दिन में कहीं पार्टी में जाना है तो हमेशा हल्के रंगों का चुनाव करना बेहतर होगा। क्योंकि दिन की रोशनी में गहरे रंग उभर कर नहीं दिखाई देते और इसी तरह रात्रि के समय लाइटों की रोशनी में हल्के रंग फीके दिखाई देने लगते है।

सूट और टक्सीडो है, पुरुषो के लिये बेस्ट आप्शनः
इसी तरह यदि पुरुषों के लिये सर्दियों की साहलग में धारण किये जाने वाले परिधानों की बात की जाये तो उनके लिये सूट और टक्सीडो बेस्ट आप्शन रहता है। इसके लिये वे डार्क और चारकोल ग्रे, बरगंडी, नीले व गहरे रंगों का चुनाव कर सकते है। यह रंग उनके लुक को बेहद डिसेंट और स्मार्टी बना सकते है।
ये भी पढ़ें- UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने भरा SIR फॉर्म, जानिए किस बूथ नंबर के मतदाता हैं मुख्यमंत्री

