Friday, March 13, 2026

Maharajganj News: एसएसबी और आबकारी विभाग ने की नशे को लेकर की संयुक्त कार्रवाई

Share

Maharajganj News: जिले के निचलौल क्षेत्र में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसबी ठूठीबारी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी के पास से 12 ग्राम ब्राउन शुगर और एक बाइक एक मोबाइल बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि निचलौल सब्जी मंडी के पीछे मधवलिया फॉरेस्ट रोड स्थित डोमखाना इलाके में एक व्यक्ति ब्राउन शुगर की तस्करी करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही एसएसबी और आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

जिस गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हुई है वह मिथलेश कनौजिया, निवासी सिसवा बुजुर्ग, जनपद महाराजगंज के रूप में हुई है। युवक के पास 12 ग्राम ब्राउन शुगर, एक बाइक और मोबाइल बरामद हुआ।

निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह ब्राउन शुगर कहां से लाया और किन लोगों तर पहुचाई जाने की योजना थी। उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि एसएसबी और आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। नशे अधिकारी लगातार मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चला रहे हैं। साथ ही पुलिस ने अपील की की किसी भी संदिग्ध की जानकारी पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें- PM Modi Varanasi: पीएम मोदी का शानदार स्वागत, कल वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई जाएगी हरी झंडी

और खबरें

ताजा खबर