world health day: लखनऊ, 7 अप्रैल 2026 विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) लखनऊ के अंतर्गत शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र, उजरियाँव में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रो. डॉ. सी. एम. सिंह, निदेशक, आरएमएलआईएमएस के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. एस.डी.कांडपाल द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम पर वार्ता से हुई। इस अवसर पर डॉ. अरविंद कुमार सिंह (चिकित्सा अधीक्षक) एवं डॉ. प्रद्युम्न सिंह (डीन) उपस्थित रहे तथा उन्होंने सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम में RMLIMS के निदेशक डॉ. सी.एम. सिंह द्वारा भी अपना संबोधन प्रस्तुत किया गया।
इसके पश्चात एमबीबीएस बैच 2023 के विद्यार्थियों द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक (nukkad natak) प्रस्तुत किया गया, जिसमें इस वर्ष की थीम ‘Together for Health. Stand with Science’ को अत्यंत सरल एवं रोचक तरीके से दर्शाया गया। इस नाटक के माध्यम से समुदाय को स्वास्थ्य एवं विज्ञान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

अंत में आयोजन सचिव डॉ. मिली सेंगर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा इसके उपरांत सभी के लिए जलपान (Refreshment) की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का सफल आयोजन उनके मार्गदर्शन में विभाग के फैकल्टी सदस्यों, विद्यार्थियों एवं अन्य स्टाफ के सक्रिय सहयोग से संपन्न हुआ।
इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की अत्यधिक सराहना की और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया।

