Friday, July 11, 2025

क्या है राष्ट्रपति Donald Trump का फैसला, किन सामानों पर लग सकता है टैक्स

Share

सब्जी से लेकर इंलेक्ट्रॉनिक चीजें हो ये सभी चीजों में हर दिन महंगाई बढ़ती जा रही है या फिर कोई भी सामान क्यों न हो तो अगले महीने iPhone और macbooks समेत इलेक्टॉनिक्स प्रोडक्ट्स महंगे हो सकते हैं। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रेसिप्रोकल टैक्स लगाने का ऐलान किया है। वहीं यह फैसला 2 अप्रैल से लागू होने जा रहा है। जिसका मतलब ये है कि अमेरिका में भारत से जाने वाली चीजों पर उतना ही टैक्स लगेगा, जितना अमेरिका से भारत आने वाली चीजों  पर उतना ही टैक्स लगेगा, जितना अमेरिका से भारत आने वाली चीजों पर लगता है। इस कारण भारत से आईफोन बनाकर अमेरिका समेत ग्लोबल मार्केट में बेचने वाली ऐपल को तगड़ा झटका लग सकता है।

ट्रंप का सख्त बयान

अपने एक बयान पर सख्त रवैया अपनाते हुए ट्रंप ने अमेरिका से भारत आने वाले ऑटोमैटिव पार्टल पर लगने वाले 100 प्रतिशत से अधिक टैक्स का जिक्र करते हुए कहा था कि अब अमेरिका भी उतना ही टैक्स लगाने जा रहा है। लेकिन उन्होंने अपने इस बयान पर इलेक्टॉनिक आइटम्स का जिक्र नहीं किया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस फैसले का कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई प्रोडक्ट्स पर असर पड़ सकता है।

इन सामानों पर पड़ सकता है बड़ा असर

पिछले काफी समय से Apple भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ा रही है। साथ ही 2017 से कंपनी भारत में आईफोन का निर्माण कर रही है, वहीं शुरुआत में यहां लोकल मार्केट के लिए बेस वेरिएंट बनाया जाता था। अब भारत में कंपनी अपने फ्लैगशिप डिवाइस iPhone 16 प्रो मैक्स को भी मैन्युफैक्चर कर रही है। साथ ही कंपनी अपने लेटेस्ट iPhone 16e को भी भारत में असेंबल कर रही है और यही से इसका निर्यात किया जाएगा।  

कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष में 8-9 बिलियन डॉलर का शिपमेंट करने का अनुमान है। भारत में बने सामान पर अमेरिका में अभी कोई ड्यूटी नही लगती है। इस वजह से कंपनी के लिए यह सस्ता पड़ता है। बता दें कि ऐपल के अलावा सैमसंग और मोटोरोला जैसी कंपनियां भी अमेरिकी मार्केट के लिए अपने प्रोडक्ट्स भारत में बनती है।

वहीं अगर 2 अप्रैल से राष्ट्रपति ट्रंप का फैसला लागू होता है तो कंपनियों को भारत में बनें सामान को अमेरिका में ले जाने के लिए अधिक टैक्स देना पड़ेगा। टैक्स लगने से उनकी लागत बढ़ जाएगी और इसे पूरा करने के लिए कंपनी अपने प्रोडक्ट्स की कीमत बढ़ा सकती है। भारत के साथ-साथ दूसरे देशों में भी ऐपल के iPhone और macbooks जैसे प्रोडक्ट्स मंहगे हो सकते है।

ये भी पढ़ें- Uttarakhand: का एक गांव जहां लोग नहीं छोड़ते अपना घर जानें क्या है कारण?

और खबरें

ताजा खबर