म्यूज़िक एनर्जी है, सिर्फ़ एंटरटेनमेंट नहीं, कैसे करता है थेरेपी का काम?

संगीत न सिर्फ़ हमारा मनोरंजन करता है, बल्कि सेहत के लिए भी फ़ायदेमंद है। 'वर्ल्ड म्यूज़िक डे' पर आइए, म्यूज़िक थेरेपी के फ़ायदों के बारे में जानते हैं।

बच्चे हों या बुज़ुर्ग, हर उम्र के लोग संगीत सुनना पसंद करते हैं। संगीत सिर्फ़ मनोरंजन का ज़रिया ही नहीं, 

बल्कि भावनाओं को साझा करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का भी एक माध्यम है।

लोग अक्सर उदास होने पर संगीत सुनते हैं। क्या आप जानते हैं कि संगीत सिर्फ़ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक तरह की थेरेपी का भी काम करता है?

म्यूज़िक थेरेपी मन को शांत करने के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। संगीत सुनने से दिमाग को आराम मिलता है। हल्का संगीत मानसिक बेचैनी को

कम करने में मदद कर सकता है, इसीलिए ध्यान और योग सत्रों के दौरान अक्सर इसका इस्तेमाल किया जाता है।

म्यूज़िक थेरेपी क्रिएटिविटी को बढ़ाने में मदद कर सकती है। हल्का संगीत सुनने से नए विचार आते हैं और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है।

आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में तनाव का स्तर बढ़ गया है। म्यूज़िक थेरेपी तनाव और एंग्जायटी को कम करने में मदद कर सकती है।