कान्हा को लगाना है प्रिय भोग? माखन-मिश्री से लेकर पंजीरी तक, ये हैं 5 आसान रेसिपी

कान्हा को लगाना है प्रिय भोग? माखन-मिश्री से लेकर पंजीरी तक, ये हैं 5 आसान रेसिपी

जन्माष्टमी पर बाजार की महंगी मिठाइयों से अच्छा है कि आप घर पर ही शुद्ध देसी घी से बनी मिठाइयों का भोग लड्डू गोपाल को लगाएं। 

कान्हा जी को माखन-मिश्री तो सबसे प्रिय है, लेकिन इन 5 मिठाइयों से वो बहुत जल्दी खुश होते हैं।

कान्हा जी को खीर बहुत पसंद है। कैसे बनाएं: दूध को धीमी आंच पर गाढ़ा करें, उसमें भीगे हुए चावल डालें। पकने के बाद चीनी, केसर, इलायची और मेवे डालें। ठंडी होने पर तुलसी डालकर भोग लगाएं।

जन्माष्टमी पर ये प्रसाद हर मंदिर में बनता है। कैसे बनाएं: सूखा धनिया भूनकर पीस लें। फिर घी में मखाने, नारियल और सूखे मेवे भूनें। अब इसमें धनिया पाउडर, बूरा और तुलसी मिलाकर पंजीरी तैयार करें।

बिना पंचामृत के जन्माष्टमी की पूजा अधूरी है। कैसे बनाएं: एक कटोरी में दूध, दही, घी, शहद और मिश्री या चीनी मिलाएं। इसमें थोड़े से तुलसी के पत्ते और मखाने डाल दें।

मावा के लड्डूबाजार के मिलावटी लड्डू की जगह घर के लड्डू बनाएं। कैसे बनाएं: मावा को घी में भूनें, फिर उसमें बूरा, इलायची पाउडर और बारीक कटे मेवे मिलाएं। छोटे-छोटे लड्डू बनाकर कान्हा जी को अर्पित करें।

माखन मिश्री - कान्हा का सबसे प्रिय भोगये सबसे आसान और सबसे पवित्र भोग है। कैसे बनाएं: ताजा सफेद मक्खन में बारीक मिश्री, थोड़ा सा केसर और 1 तुलसी का पत्ता मिलाएं। बस 2 मिनट में भोग तैयार।