बिना हीटर के कमरा रहेगा गर्म! ठंड से बचने के ये 5 देसी जुगाड़, बिजली का बिल भी आएगा आधा

बिना हीटर के कमरा रहेगा गर्म! ठंड से बचने के ये 5 देसी जुगाड़, बिजली का बिल भी आएगा आधा

ठंड ने तो हद ही कर दी है! हाथ-पैर सुन हो जाते हैं, रात को रजाई में भी ठंड लगती है। और हीटर चलाओ तो बिजली का बिल देख कर दिल बैठ जाता है।

लेकिन टेंशन मत लो, आज हम आपको बताएंगे ऐसे 5 देसी जुगाड़, जिससे आपका कमरा बिना हीटर के ही गर्म रहेगा और बिल भी आधा आएगा।

सबसे पहली ठंड खिड़की और दरवाजे के छोटे-छोटे गैप से ही आती है। पुराना कपड़ा या तौलिया को रोल करके दरवाजे के नीचे लगा दो। खिड़की पर मोटा पर्दा लगाओ।

ये दादी-नानी का सबसे पुराना और सबसे काम का जुगाड़ है। एक प्लास्टिक की बोतल में गर्म पानी भर कर रजाई में रख लो। पूरी रात बिस्तर गर्म रहेगा और नींद भी अच्छी आएगी। 

कमरा छोटा है तो 2-3 मोमबत्ती जलाने से भी कमरा थोड़ा गर्म हो जाता है। हाँ, ध्यान रहे मोमबत्ती को कपड़े से दूर रखना और सोते समय बुझा देना।

ठंडी फर्श से ही सबसे ज्यादा ठंड पैरों से ऊपर चढ़ती है। अगर फर्श पर कारपेट, दरी या पुरानी चादर बिछा दोगे तो कमरा गर्म लगेगा और पैर भी ठंडे नहीं होंगे।

बहुत लोग रात को पतले कपड़ों में सोते हैं, इसलिए उनको ज्यादा ठंड लगती है। रात को मोजे (सॉक्स) पहन कर सोएं और सिर पर टोपी या दुपट्टा बांध लें। शरीर की गर्मी बाहर नहीं जाएगी।