क्या आपका उपमा भी हलवे की तरह चिपचिपा बन जाता है? इस ट्रिक से हर बार बनेगा खिला-खिला और टेस्टी 

सूजी का उपमा नाश्ते के लिए एक हेल्दी, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाली डिश है, जो सुबह के खाने के लिए काफी पसंद की जाती है।

हालांकि, सही तरीका न अपनाने पर यह अक्सर चिपचिपा और गीला-सा बन जाता है। अगर आपको भी यह समस्या आती है,

सामग्री सूजी, घी, राई (सरसों के दाने), चना दाल और उड़द दाल, हरी मिर्च, अदरक

करी पत्ता, प्याज़, सब्ज़ियां (कटी हुई गाजर, मटर, शिमला मिर्च), काजू और मूंगफली, नमक, नींबू।

एक पैन में 1 छोटा चम्मच घी या तेल गरम करें। इसमें सूजी (रवा) डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें जब तक कि हल्की खुशबू न आने लगे;

अब, पैन में बचा हुआ तेल या घी गरम करें। इसमें राई (सरसों के दाने) डालें। जब वे चटकने लगें, तो मूंगफली और काजू डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता और प्याज़ डालें। प्याज़ के पारदर्शी होने तक भूनें। फिर, अपनी पसंद की सब्ज़ियां (जैसे गाजर और मटर) डालें और 2 मिनट तक पकाएं।

आंच धीमी कर दें। उबलते पानी में धीरे-धीरे भुनी हुई सूजी डालें और दूसरे हाथ से लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें।

सूजी पानी सोख लेगी और मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा। ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 2 मिनट तक पकाएं।