डांडिया नाइट के लिए 7 ट्रेंडी और आसान हेयरस्टाइल, मिलेगा ग्लैमरस लुक

डांडिया नाइट के लिए 7 ट्रेंडी और आसान हेयरस्टाइल, मिलेगा ग्लैमरस लुक

नवरात्रि 2026 में गरबा-डांडिया नाइट का क्रेज शुरू हो चुका है। हर लड़की चाहती है कि चनिया-चोली के साथ उसका हेयरस्टाइल भी सबसे हटके लगे।

इस साल सादा जूड़ा और सादी चोटी आउट है, अब ट्रेंड में हैं कौड़ी (Cowrie Shell) और रंग-बिरंगे परांदे वाले हेयरस्टाइल।

यहां हम आपके लिए 7 ऐसे आसान हेयरस्टाइल लेकर आए हैं जो 5 मिनट में बन जाएंगे और पूरी रात टिके रहेंगे।

जिन्हें खुले बाल पसंद नहीं, उनके लिए ये बेस्ट है। लो मेसी बन बना कर उसके नीचे बड़ा सिल्वर ऑक्सीडाइज जूड़ा पिन लगाएं जिसमें घुंघरू लगे हों।

बालों में हल्का कर्ल करें, ऊपर से दो लट लेकर क्रॉस करें, फिर पूरी चोटी गूंथ कर बीच-बीच में कौड़ी वाली लड़ी और परांदा लगाते जाएं।

प्योर गरबा वाइब्स वाला लुक। लंबी फिशटेल चोटी में बीच-बीच में वूलेन परांदा, कौड़ियां और लटकन लगाएं।

दोनों तरफ से दो डच चोटी बनाकर पीछे जूड़ा बना लें और सफेद गजरा लगा लें। ये बहुत ही नीट और ट्रेडिशनल लुक है जो साड़ी और लहंगा दोनों पर सूट करता है।

आगे से मांग टीका और पीछे से आधे बालों को क्लिप से पिन करके बाकी खुले छोड़ दें। जिनके बाल छोटे हैं उनके लिए ये ग्लैमरस लुक सबसे बेस्ट है।

अपने बालों को हल्के से कर्ल करें और बीच में एक छोटी सी फिशटेल चोटी बनाएं। फिर, कच्छी मिरर ब्रोच लगाएं। आप बस एक मिनट में तैयार हो जाएंगी।