सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये हरे पत्ते, आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताए इसके 5 कमाल के फायदे

सहजन की पत्तियां हमारी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, यही वजह है कि पीएम मोदी समेत कई बड़ी हस्तियां इसका रोजाना सेवन करती हैं।

आयुर्वेद एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. हंसाजी योगेन्द्र का कहना है कि लगातार 15 दिनों तक सहजन की पत्तियों का सेवन करने से आपको अपने शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

ऐसे में आज हम जानेंगे कि रोजाना सहजन की पत्तियां खाने से क्या फायदे होते हैं और इन्हें खाने का सही तरीका क्या है।

डॉ. हंसाजी के अनुसार सहजन की पत्तियों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है।

यह आपके शरीर को संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।

सहजन की पत्तियां डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं।

डॉ. हंसाजी के अनुसार, इसकी पत्तियों में पाए जाने वाले यौगिक शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद करते हैं, जिससे मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए सहजन की पत्तियां बहुत फायदेमंद होती हैं। 

इनमें मौजूद विटामिन बी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वसा को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है।

सहजन की पत्तियों में अमीनो एसिड और आयरन होता है, जो बालों का टूटना और झड़ना कम करने में मदद करते हैं।

इसके अलावा, इनमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो त्वचा को साफ रखने में सहायक होते हैं।