कॉन्टैक्ट लैंस लगातार कितने घंटे पहनना सुरक्षित, ज्यादा देर लगाए रखने से आंख में तो जा सकती है आंखों की रोशनी 

समय के साथ टेक्नोलॉजी बदलती रहती है और नए इनोवेशन अक्सर ज़िंदगी को आसान बनाते हैं।

समय के साथ टेक्नोलॉजी बदलती रहती है और नए इनोवेशन अक्सर ज़िंदगी को आसान बनाते हैं।

हम भारी-भरकम चश्मे से हल्के फ़ाइबर फ़्रेम वाले चश्मे तक आ गए हैं, और अब कॉन्टैक्ट लेंस तेज़ी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

युवा चश्मे की परेशानी से बचने और अपना लुक बेहतर बनाने के लिए कॉन्टैक्ट लेंस पसंद करते हैं।

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इन्हें लगातार कितनी देर तक पहनना चाहिए? हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है

कॉन्टैक्ट लेंस पहनने की एक तय समय-सीमा होती है; इस सीमा से ज़्यादा देर तक पहनने से आपकी आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ सकता है।

अगर आप पूरे दिन या देर रात तक लेंस पहने रहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए है।

Focus Clinics की एक रिपोर्ट के अनुसार, आम तौर पर रोज़ाना पहने जाने वाले स्टैंडर्ड सॉफ्ट कॉन्टैक्ट लेंस को दिन में 8 से 12 घंटे तक पहनना सुरक्षित माना जाता है। 

लेकिन 14 से 16 घंटे से ज़्यादा समय तक इन्हें पहने रखना खतरनाक हो सकता है। अगर आप पहली बार लेंस इस्तेमाल कर रहे हैं, 

Optometrists.org के अनुसार, आंख की बाहरी परत (कॉर्निया) को ऑक्सीजन पाने और स्वस्थ रहने के लिए सीधे हवा के संपर्क की ज़रूरत होती है। 

कॉन्टैक्ट लेंस एक रुकावट का काम करता है; ज़्यादा देर तक लेंस पहनने से ऑक्सीजन कॉर्निया तक नहीं पहुंच पाती 

जिसे आंखें लाल हो जाती हैं, उनसे बहुत ज़्यादा पानी आता है और उनमें तेज़ जलन महसूस होती है।