गुड़ वाली खीर ऐसे बनाएं, कभी नहीं फटेगी, जानें सीक्रेट रेसिपी

गुड़ वाली खीर ऐसे बनाएं, कभी नहीं फटेगी, जानें सीक्रेट रेसिपी

खरना के दिन ही व्रती गुड़ की खीर बनाकर छठी मैया को भोग लगाते हैं। और इसी खीर को खाकर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है।

इसीलिए खरना की खीर सबसे पवित्र मानी जाती है। लेकिन सबसे बड़ी टेंशन यही रहती है कि गुड़ डालते ही खीर फट जाती है।

आज हम आपको हलवाई वाला सीक्रेट बताएंगे, जिससे आपकी खीर कभी नहीं फटेगी।

नया चावल, दूध,  फुल क्रीम, गुड़, कद्दूकस, घी1,  इलायची, काजू-किशमिश

नया चावल, दूध,  फुल क्रीम, गुड़, कद्दूकस, घी1,  इलायची, काजू-किशमिश

कढ़ाई में 1 चम्मच घी डालकर दूध को धीमी आंच पर उबालें। दूध को बीच-बीच में चलाते रहें

जब दूध में उबाल आ जाए, तब भिगोया हुआ चावल डाल दें। अब आंच धीमी करके 25-30 मिनट तक पकाएं।

 गैस बंद करने के बाद ही गुड़ डालें। गरम दूध में सीधे गुड़ डालने से ही खीर फटती है।पहले गुड़ को थोड़े से गरम पानी में घोल लें, फिर छानकर ठंडी हो रही खीर में मिलाएं।

ऊपर से इलायची और काजू-किशमिश डाल दें। अब खीर तैयार है। पहले छठी मैया को भोग लगाएं, फिर प्रसाद बांटें।