करवाचौथ पर गिफ्ट में दें ये 5 लाइटवेट सोने की इयररिंग्स, बजट में हैं बेस्ट और दिखेंगी महंगी

करवा चौथ पर हर पति अपनी पत्नी को कुछ खास उपहार देना चाहता है। अगर आपका बजट कम है और सोना भी गिफ्ट करना है तो हल्के सोने की बालियां सबसे अच्छा विकल्प है।

आज हम आपको 1 से 2 ग्राम में बनने वाली 5 ऐसी ईयररिंग्स के डिजाइन बता रहे हैं जो देखने में मेहंदी लगेगी लेकिन आपके बजट में आ जाएगी। इन्हें आप रोज़ भी पहन सकते हैं।

ये सबसे हल्का डिज़ाइन है। इसमें एक पतली चेन और नीचे एक छोटा सा डिज़ाइन होता है। कॉलेज जाने वाली लड़कियाँ और ऑफिस की महिलाओं के लिए ये सबसे अच्छी हैं।

ये छोटा झुमका डिजाइन 2 ग्राम में बन जाता है। इसको पहनने के बाद कान भरे-भरे लगते हैं। ये डिजाइन शादी के बाद हर फंक्शन में काम आएगा।

अगर आपकी पत्नी को रोज़ सोना पहनना पसंद है तो बाली का डिज़ाइन सबसे अच्छा है। ये कान से चिपका रहता है और निकलने का डर नहीं होता। 

फूल के डिज़ाइन वाली ये इयररिंग्स हर उम्र की महिलाओं पर अच्छी लगती है। इसके बीच में एक छोटा सा पत्थर भी लगवा सकते हैं।

ये थोड़ी लंबी इयररिंग्स हैं जिसमें ऊपर स्टड और नीचे लटकन होता है। ये पहनने पर चेहरा लंबा और सुंदर दिखता है।

करवा चौथ गिफ्ट के लिए ये 5 लाइटवेट ईयररिंग्स डिजाइन परफेक्ट हैं। कम बजट में सोना गिफ्ट करना है