कांच की चूड़ियों के साथ ट्राई करें कंगन के ये 6 रॉयल स्टैक, सास भी बोलेगी - बहू छा गई!

कांच की चूड़ियों के साथ ट्राई करें कंगन के ये 6 रॉयल स्टैक, सास भी बोलेगी - बहू छा गई!

करवा चौथ पर हर महिला सबसे सुंदर दिखना चाहती है। मेहंदी और साड़ी के साथ अगर चूड़ियां सही हों तो लुक एकदम रॉयल लगता है।

इस साल बाजार में सिर्फ लाल चूड़ा नहीं, बल्कि मोर डिजाइन, मंदिर डिजाइन और झुमका लटकन वाले चूड़े सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं।

 यहां हम आपको 6 ऐसे ही लेटेस्ट डिजाइन दिखा रहे हैं जो इस करवा चौथ सबसे ज्यादा बिक रहे हैं।

 सफेद बेस पर गोल्डन काम और बीच में दो मोर बने हुए हैं, जिसमें लाल और हरे नग लगे हैं। साथ में मोती वाली चूड़ियां हैं। दुल्हन और करवा चौथ दोनों के लिए बेस्ट।

इस चूड़े में लक्ष्मी जी और गणेश जी की डिजाइन बनी है। पूरे में छोटे-छोटे कुंदन और रूबी लगे हैं। जो महिलाएं मंदिर वाला लुक चाहती हैं उनके लिए ये एकदम परफेक्ट है।

 बड़े-बड़े कुंदन स्टोन और नीचे लटकते हुए झुमके जिनमें मोती लगे हैं। हाथ हिलाने पर इसकी छम-छम आवाज बहुत प्यारी लगती है। 

ये दो कड़े आजकल सबसे ज्यादा चल रहे हैं। पिंक कलर की मीनाकारी और बीच में कुंदन। इसे खोलकर पहना जाता है इसलिए हर साइज की महिला पहन सकती है। 

जो महिलाएं सिंपल और सोबर लुक चाहती हैं उनके लिए ये सफेद वाला स्टैक। सफेद बेस पर गोल्डन और कुंदन का काम। करवा चौथ की पूजा और ऑफिस दोनों जगह पहन सकते हैं।