सालों पुराना विंटेज सूट, 48 हजार का चश्मा, किलर लगीं करीना कपूर, बॉस लेडी बन तोड़ा 'दायरा'

बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और फैशनेबल अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली करीना कपूर खान जब भी किसी इवेंट में जाती हैं,

तो अपने लुक से हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। एक बार फिर ऐसा ही हुआ; अपनी आने वाली फिल्म 'दायरा' के ट्रेलर लॉन्च पर करीना ने एक ऐसा आउटफिट पहना जिसने विंटेज फैशन की यादें ताजा कर दीं।

खास बात यह है कि यह पैंटसूट कोई नया डिज़ाइन नहीं है, बल्कि वर्साचे के 2003 के कलेक्शन का है।

करीना ने 'दायरा' के मुंबई ट्रेलर लॉन्च के लिए ऑलिव ग्रीन वर्साचे पैंटसूट चुना। यह सूट वर्साचे के फॉल/विंटर 2003 कलेक्शन का हिस्सा है;

यानी बेबो ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, जब उन्होंने एक ऐसा डिज़ाइन पहना जो लगभग 23 साल पहले फ़ैशन की दुनिया में आया था।

करीना के इस लुक में फिटेड ब्लेज़र के साथ मैचिंग ट्राउज़र शामिल है। उनका ब्लेज़र इतना स्टाइलिश है कि इसे देखते ही कोई भी आकर्षित हो जाए।

सामने की तरफ़ ज़िप और लेदर हार्नेस जैसी डिटेल्स इस आउटफिट को बोल्ड और स्टाइलिश बनाती हैं।