क्या आप अपने चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने से हैं परेशान, लगाएं नीम की पत्तियों का ये फेसपैक!

गर्मियों के मौसम में त्वचा पर तेल जमा होने लगता है। 

गर्मियों के मौसम में त्वचा पर तेल जमा होने लगता है। 

चेहरे पर धूल और गंदगी जमा होने से त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं।

गर्मियों के महीनों में कील-मुंहासे और एक्ने जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए आप नीम के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ करने में असरदार होते हैं।

नीम का फेस मास्क लगाने के फायदे अगर आप रोज़ाना फेस मास्क लगाते हैं, तो इससे कील-मुंहासों और एक्ने से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।

गर्मियों के मौसम में अक्सर चेहरा बहुत ज़्यादा तैलीय हो जाता है। ऐसे मामलों में, नीम का फेस मास्क लगाने से 

त्वचा के तेल के स्तर को संतुलित करने में मदद मिलती है, जिससे चेहरा ताज़ा और खिला-खिला नज़र आता है।

नीम के फेस मास्क में मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा पर मौजूद गहरे दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।

इसके अलावा, यह सनबर्न, त्वचा में जलन और रैशेज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद करता है, जिससे त्वचा पर एक प्राकृतिक निखार आता है।