घर पर बनाएं बिना मैदा और बिना तले सत्तू की कचौड़ी 

घर पर बनाएं बिना मैदा और बिना तले सत्तू की कचौड़ी 

एयर फ्रायर में सत्तू कचौड़ी बनाना आसान और हेल्दी है।

एयर फ्रायर में सत्तू कचौड़ी बनाना आसान और हेल्दी है।

सामग्री गेहूं का आटा या मैदा, अजवाइन, नमक (स्वादानुसार), घी या तेल, पानी, सत्तू, प्याज, हरी मिर्च,

अदरक-लहसुन, अचार का मसाला या आमचूर पाउडर, सरसों का तेल, नींबू का रस, ताज़ा हरा धनिया।

एक बड़े बर्तन में आटा (गेहूं या मैदा), अजवाइन और नमक मिलाएं। 3-4 चम्मच घी या तेल डालें और इसे आटे में अच्छी तरह मिलाएं

धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालें और सख्त आटा गूंथ लें आटे को गीले कपड़े से ढककर 15-20 मिनट के लिए अलग रख दें।/

एक बर्तन में सत्तू लें। इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन, अचार का मसाला, सरसों का तेल, नींबू का रस, नमक और ताज़ा हरा धनिया मिलाएं। 

सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं। अगर मिश्रण बहुत सूखा लगे, तो इसे थोड़ा नम करने के लिए 1-2 चम्मच पानी छिड़कें।

आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें। हर लोई को छोटी कटोरी का आकार दें और बीच में 1-1.5 चम्मच सत्तू की स्टफिंग भरें।