सिर्फ़ दूध-सेवई का इस्तेमाल करके बनाएं 'शाही फालूदा, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाजार का स्वाद, गर्मी होगी छूमंतर!

चिलचिलाती गर्मी में आपका कुछ ठंडा और मज़ेदार खाने का मन कर रहा है, तो बाज़ार जाने की ज़रूरत नहीं है।

बस पांच मिनट की तैयारी में, आप दूध, सेवई और फलों का इस्तेमाल करके घर पर ही बाज़ार जैसा 'शाही सेवई कस्टर्ड फ़ालूदा' बना सकते हैं।

सामग्री: 1 छोटा चम्मच घी, बारीक सेवई, दूध, इलायची पाउडर,केसर , चीनी ,वनीला कस्टर्ड पाउडर, सब्जा के बीज , पानी, अंगूर, सेब, केला, अनार , बादाम, काजू, पिस्ता, रूह अफ़ज़ा , वनीला आइसक्रीम

एक पैन में घी गरम करें, उसमें सेवई डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें। फिर, दूध डालें और लगातार चलाते हुए उबाल आने दें।

उसमें इलायची पाउडर, केसर और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसी बीच, थोड़े से दूध में कस्टर्ड पाउडर घोलकर एक मिश्रण तैयार कर लें। 

ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत ज़्यादा गाढ़ा न हो, क्योंकि ठंडा होने पर यह और भी गाढ़ा हो जाएगा। तैयार मिश्रण को ठंडा होने दें, फिर इसे लगभग 30 मिनट के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें।

फ़ालूदा बनाने के लिए, सबसे पहले एक बड़ा गिलास या डेज़र्ट कप लें। इसमें भीगे हुए सब्ज़ा के बीज (बेसिल सीड्स) डालें।

बीजों के ऊपर कटे हुए फलों की एक परत लगाएं, फिर ऊपर से बादाम, काजू और पिस्ता डालें।

इसके बाद, थोड़ा रूह अफ़ज़ा डालें और उसके ऊपर ठंडा वर्मीसेली कस्टर्ड डालें। फल, ड्राई फ्रूट्स और कस्टर्ड की दो या तीन परतें बनाने के लिए इस प्रक्रिया को दोहराएं।

ऊपर कुल्फ़ी स्टिक या वनीला आइसक्रीम का एक स्कूप डाल सकते हैं। आखिर में, परोसने से पहले थोड़ा और रूह अफ़ज़ा और ड्राई फ्रूट्स से सजाएं।