ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स में बिखेरा जलवा, स्ट्रैपलेस गाउन में दिखाया ग्लैमरस अंदाज

ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स में बिखेरा जलवा, स्ट्रैपलेस गाउन में दिखाया ग्लैमरस अंदाज

हर साल, जब कान्स फ़िल्म फ़ेस्टिवल शुरूआत होते ही, फ़ैन्स ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं।

सच कहूं तो, जब फैशन की बात आती है, तो ऐश्वर्या कभी किसी को निराश नहीं करतीं। 

2026 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी, उन्होंने अपने शानदार लुक से सबका दिल जीत लिया है।

इस बार, उनका बोल्ड और ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नीले गाउन से लेकर वाइट पैंटसूट तक, ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

उनके लेटेस्ट लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं, जिसमें वह एक स्ट्रैपलेस गाउन पहने नज़र आई। 

 ऐश्वर्या कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक इंटरव्यू सेशन के लिए पहुंची थीं, और इस इवेंट की तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं।

ऐश्वर्या ने एक स्ट्रैपलेस, न्यूड रंग का, फ्लोर लेंथ गाउन पहना था, 

जिस पर सिल्वर और क्रिस्टल की बेहद खूबसूरत कारीगरी की गई थी।

गाउन का  फिटेड बाॅडिस एक शानदार लुक दे रहा था, जबकि नीचे की ओर इसका लहराता हुआ अंदाज़ इसे एक शाही एहसास दे रहा था।