Saturday, July 12, 2025

राज्यसभा:लोकसभा के बाद लंबी जद्दोजहद के बाद ……..बिल राज्यसभा में भी पास…

Share

राज्यसभा: वक्फ बिल लोकसभा में पारित हो गया है। लोकसभा में पारित होने के बाद मुस्लिम समुदाय में खास खुशी का महौल देखने को मिला। उसके बाद गुरुवार देर रात वक्फ बिल राज्यसभा में पारित होगा। लगभग 13 घंटे की चर्चा के बाद ये बिल पारित हुआ।

वक्फ बिल के पक्ष में लगभग 128 वोट तो वहीं विपक्ष में 95 वोट मिले। बता दें कि Waqf Bill बिल को संसद की मंजूरी मिल गई। साथ ही राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही ये कानून के रुप में परिवर्तित हो जाएगा। Waqf Bill को पारित करना मोदी सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी लेकिन सरकार ने उसे भी बहुमत से पास करा लिया।

चलिए जानते है वक्फ बिल के बारे में

1-13 घंटे की लम्बी बहस के बाद राज्यसभा में शुक्रवार की तड़के वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 को मंजूरी मिल गई और संसद ने इस बिल पर अपनी मुहर लगा दी

2-इस बिल के विरोध के बाद भी मोदी सरकार मिल पास करवाने में जीत गई। राज्यसभा में चर्चा के समय वक्फ बिल का विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया। विपक्ष के दलों ने इस बिल को असंवैधानिक बताया। इसका जवाब देते हुए सरकार ने इसें फायदेमंद बताया।

3-लोकसभा में गुरूवार को तड़के 288 सांसदों ने इस विधेयक का समर्थन किया था, बता दें कि लोक सभा में इस विषय पर लगभग 10 घंटे की चर्चा हुई थी।

4- लोकसभा और राज्यसभा ने इस बिल को मंजूरी दे दी है। तो इसे कानून के रुप में परिवर्तित करने के लिए राष्ट्रपति की मुहर का इंतजार है।

5- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि केंद्र सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ सभी के लिए काम करती है। साथ ही रिजू ने कहा कि वक्फ बोर्ड एक वैधानिक नियाक है। आगे उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड में कुछ गैर-मुस्लिम को शामिल करने से बोर्ड के फैसले में कोई बदलाव नहीं आएगा। इससे मूल्य बढ़ोत्तरी।

6- केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि सरकार की ओर से लाए गए Waqf Bill से और काननू से देश के एक भी मुसलमान का नुकसान नहीं होगा।

7-विपक्ष ने आरोप लगाया कि ये असंवैधानिक है। उन्होंने दावा किया कि इस कानून का उद्देश्य मुसलमानों की संपित्तियों को अपने कब्जे में लेकर निगमों को सौंपना है।

8- बता दें कि 4 अप्रैल 2025 को रात 2 बजे 32 मिनट पर ये Waqf Bill पास हुआ। सेंट्रल वक्फ काउंसिस में 22 मेंबर होंगे जिसमें 4 से ज्यादा नॉन मुस्लिम नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें- waqf bill: राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने गिनाए सटीक आकड़े

और खबरें

ताजा खबर