Vidhansabha news: उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन
वर्दीधारी फोर्स के लिए महत्वपूर्ण होता है जितनी अच्छी ट्रेनिंग होगी यानी ट्रेनिंग के दौरान जितना पसीना बहेगा उतना सेवा के दौरान खून कम बहेगा। आपने ट्रेनिंग के पीरियड को कम कर दिया था।
9 महीने से घटाकर 6 महीने कर दिया था। भर्ती की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए काम कर रहे हैं। शिक्षा आयोग में भी उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड डीजीपी को इसलिए बैठाया है ताकि शिक्षा माफिया की कमर तोड़ी जा सके।

